चक्रधरपुर में हरियाली अमावस्या के अवसर पर पवन चौक के समीप शनि मंदिर के समीप शनि महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा शनि बाबा का विशेष तेल अभिषेक किया गया। इसके साथ ही नौ ग्रह पूजा, विधिवत अनुष्ठान, महाआरती एवं महाप्रसाद का आयोजन गया।