महोबा: कबरई कस्बे में खनिज बैरियल के पास ऑटो और बाइक की जोरदार भिड़ंत, दो लोग घायल, एक को हायर सेंटर किया गया रिफर
Mahoba, Mahoba | Oct 2, 2026 कबरई के किदवई नगर निवासी सुरेश ऑटो लेकर मौदहा जा रहा था जबकि बन्नी निवासी रामकृपाल बाइक में सवार होकर घर की तरफ आ रहा था। तभी ऑटो और बाइक में भिड़ंत हो गई और दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने बाइक सवार राम कृपाल की हालत चिंताजनक होने पर उसे हायर सेंटर रिफर कर दिया है जबकि सुरेश का जिला अस्पताल में ही उपचार चल रहा है।