आरोन: आरोन में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, तहसील समारोह में अधिकारी, कर्मचारी, जन प्रतिनिधि व नागरिक हुए शामिल
Aron, Guna | Aug 15, 2026 गुना जिले के आरोन में 80वा स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। ब्लॉक स्तरीय मुख्य समारोह तहसील परिसर में हुआ, जहां पर एसडीएम जनपद सीईओ अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि स्कूली विद्यार्थी नागरिक शामिल हुए। ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। आरोप है बैठने की पर्याप्त व्यवस्था न होने और कीचड़ से लोग परेशान हुए।