पोहरी: अनुभाग में तेज बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर, जान जोखिम में डालकर रपटा पार करते लोगों का वीडियो आया सामने
Pohri, Shivpuri | Aug 11, 2026 पोहरी अनुभाग में मंगलवार सुबह करीब 2 घण्टे से अधिक की तेज बारिश के चलते नदी नाले उफान पर आ गए है। जहा अनुभाग के वैधारी, तिमाउनी,सालोदा सहित ख़यावदाकला के रपटे उफान पर आ गए जिसके चलते आवागमन प्रभावित होने लगा। बही कही रपटों से आमजन जान जोखिम में डाल नदी-नाले पार कर रहे जिसका वीडियो मंगलवार दोपहर 3 बजे सामने आया है।