मानपुर: चिल्हारी स्कूल मे भवन व अतिरिक्त कक्ष का अभाव,बच्चे पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर,8 साल पहले मिला था हायर सेकेंडरी दर्जा
Manpur, Umaria | Sep 30, 2026 विकासखंड मानपुर के चिल्हारी हायर सेकेंडरी स्कूल में भवन और अतिरिक्त कक्ष की कमी के कारण 374 छात्र परेशानी झेल रहे हैं। स्कूल में पढ़ाई के लिए सिर्फ तीन कमरे उपलब्ध हैं। जगह नहीं होने पर बच्चों को पेड़ के नीचे और टीन शेड के नीचे बैठकर पढ़ना पड़ता है। बताया जाता है कि चिल्हारी के हाई स्कूल को आठ साल पहले हायर सेकेंडरी स्कूल का दर्जा मिला था।