Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
image
image
image
image
image
image

संत नगर RWA टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस फरीदाबाद A2z न्यूज़ update, आप की आवाज़ संत नगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संत नगर RWA टीम द्वारा स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देश की आजादी के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। समारोह में फौजी भाई मनोज कुमार यादव, आशा राम वर्मा, राम बिरिछ, सुरेंद्र यादव, गुड्डू खान एवं उनकी टीम, राकेश मौर्य, ओमप्रकाश, बनवारी लाल शर्मा, हेड मास्टर संजय एवं सभी शिक्षकगण, जनाब कमरुद्दीन, डॉ. संजय, भोला यादव, दिलीप कुमार, राजपाल शर्मा, हिमांशु शर्मा, दिनेश यादव सहित गली के स्थानीय निवासी मौजूद रहे। इसके अलावा दिगंबर गोला, समस्त मातृशक्ति, संत नगर की जनता, अलीम खान, अलीम के भैया, कमल यादव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। संत नगर RWA टीम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि देश के वीर शहीदों के बलिदान को याद करने और समाज में एकता एवं भाईचारे का संदेश देने का अवसर है। स्थानीय लोगों ने भी RWA टीम द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना की। आयोजक: संत नगर RWA टीम, स्मार्ट सिटी विलेज, संत नगर, फरीदाबाद, हरियाणा।

Faridabad, Faridabad | Aug 15, 2026

MORE NEWS