शुजालपुर: शुजालपुर, कैबिनेट मंत्री श्री परमार ने बूथ क्रमांक 274 पर प्रधानमंत्री के 'मन की बात' सुनी
उच्च शिक्षा,तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने रविवार को बूथ क्रमांक 274 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 138वीं कड़ी का श्रवण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने राष्ट्र की सुरक्षा,सर्जिकल स्ट्राइक के शौर्य, आतंकवाद के विरुद्ध भारत के दृढ़ संकल्प सहित पूज्य अशोक सिंघल के राष्ट्र एवं समाज के प्रति योगदान पर विचार साझा किए।