आनंदपुरी: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से आनंदपुरी गूंजा, धूमधाम से किया गया प्रतिमाओं का विसर्जन
आनंदपुरी उपखंड क्षेत्र सहित कस्बे में विराजित गणपति प्रतिमाओं का शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से विसर्जन किया गया। कस्बे के मुख्य सदर बाजार स्थित गणेश चौक पर विराजित गणपति बप्पा की प्रतिमा को बैंड-बाजों के साथ शोभायात्रा के रूप में रवाना किया गया। शोभायात्रा में कस्बे के विभिन्न गली-मोहल्लों में विराजित गणपति प्रतिमाएं भी शामिल हुईं।