ललितपुर: घनश्याम हत्याकांड मामले में पीड़ित परिवार ने फरार आरोपियों द्वारा दी जा रही धमकियों की शिकायत एसपी को दी
शहर के आईटीआई कॉलेज के पास लगभग एक दर्जन से अधिक नकाबपोश दबंगों ने कृष्णपाल उनके पिता घनश्याम एवं उनकी मां के साथ जमकर मारपीट की थी। मारपीट में घनश्याम की मौत हो गई थी।पीड़ित परिवार ने उक्त मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।जिसमें पुलिस द्वारा नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।वही पीड़ित परिवार ने शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।