भादरा: भादरा में हरियालो राजस्थान योजना के तहत महाविद्यालय में पौधारोपण किया गया
भादरा के राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को हरियालो राजस्थान योजना के तहत पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। विद्यार्थियों ने एक-एक पौधा लगाने व उसकी देखभाल का संकल्प लिया। सेवानिवृत्त सहायक लेखा अधिकारी सीताराम स्वामी ने महाविद्यालय को 100 पौधे भेंट किए। कार्यक्रम में स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।