हरनौत: हरनौत के माधोपुर सबनहुआ गांव में शराब के नशे में बदमाशों ने की गोलीबारी, 3 लोग जख्मी
नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर सबनहुआ गांव में शनिवार शाम शराब के नशे में धुत बदमाशों ने जमकर आतंक मचाया। दारू पीने के बाद हुए विवाद में एक बदमाश ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक ही गोली से तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान 30 वर्षीय मुकेश बिंद, 35 वर्षीय सोहन बिंद और एक महिला सुनीला देवी के रूप में हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए बिहारशरीफ