लालगंज: गुजराती देवी शिक्षण संस्थान मवई कला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को हेल्पलाइन जानकारी दी गई
मिशन शक्ति पेज 5-0 के द्वितीय चरण के तहत गुरुवार दोपहर बाद करीब 1:30 बजे हलिया पुलिस की ओर से मवाई कला स्थित गुजराती देवी शिक्षण संस्थान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन से जुड़ी योजनाओं व कानूनों की जानकारी दी। पुलिस कर्मियों ने हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।