बरडीहा: बरडीहा से देवघर के लिए 100 से अधिक कांवरियों का जत्था रवाना, बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया विदा
Bardiha, Garhwa | Aug 13, 2026 बरडीहा प्रखंड मुख्यालय से आज गुरूवार को सौ से अधिक श्रद्धालुओं का एक बड़ा कांवरिया दल बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने कांवरियों के जत्थे को धार्मिक झंडा सौंपा और हरी झंडी दिखाकर यात्रा की शुरुआत कराई। यह जत्था दो बड़ी बसों और छोटी गाड़ियों के माध्यम से बाबा धाम की पवित्र यात्रा