Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
mpnewslive
38 वर्षों की सेवा के बाद एएनएम निर्मला बोडखे सेवानिवृत्त, समारोह में समाजसेवियों का सम्मान..........
Madhya Pradesh, India
| Aug 15, 2026
#national
#administration
MORE NEWS
हरदा में मिस्टर हरदा बाड़ीबिल्डिंग चैंपियन 2026 का खिताब दिलावर खान डीके को मिला ! गुर्जर बोर्डिंग हरदा में 16 अगस्त को आयोजित हुआ विधायक कप जिला स्तरीय बाड़ी बिल्डिंग प्रतियोगिता ! #harda
Harda, Harda | Aug 16, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर मेरे गांव पांचातलाई तह -हंडिया जिला हरदा का यह वीडियो आप लोगों के साथ साझा कर रहा हु! आने वाली नस्ले तैयार है लड़ने के लिए "जय जवान, जय किसान "से गूंज उठी गांव की गालिया! लेकिन एक लापरवाही साफ दिख रही है "60000/-की सेलरी लेने वाले शिक्षकों ने बच्चों को स्कुल से रवाना कर दिया और बता दिया था की गांव मे घूम कर वापिस स्कुल आना है फिर लड्डू मिलेंगे!! बच्चों के साथ एक भी शिक्षक नहीं है! शिक्षा का व्यापार सभी को व्यापारी बना रहा है! Collector Office Harda #school #स्कूल_चले_हम
Harda, Harda | Aug 16, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर मेरे गांव पांचातलाई तह -हंडिया जिला हरदा का यह वीडियो आप लोगों के साथ साझा कर रहा हु! आने वाली नस्ले तैयार है लड़ने के लिए "जय जवान, जय किसान "से गूंज उठी गांव की गालिया! लेकिन एक लापरवाही साफ दिख रही है "60000/-की सेलरी लेने वाले शिक्षकों ने बच्चों को स्कुल से रवाना कर दिया और बता दिया था की गांव मे घूम कर वापिस स्कुल आना है फिर लड्डू मिलेंगे!! बच्चों के साथ एक भी शिक्षक नहीं ! Collector Office Harda #school #स्कूल_चले_हम
Harda, Harda | Aug 16, 2026
वंदे मातरम् को लेकर हरदा में सियासी घमासान 🇮🇳 कथित अपमान के आरोप को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन साई ने भाजपा के प्रदर्शन पर पलटवार करते हुए 15 अगस्त के ध्वजारोहण को लेकर भी सवाल उठाए। अब दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। #Harda #VandeMataram #BJP #Congress #MadhyaPradesh
Harda, Harda | Aug 16, 2026
सनफ्लावर स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुति में नृत्य दल ने हासिल किया द्वितीय स्थान दैनिक अनोखा तीर, हरदा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सनफ्लावर इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, हरदा में देशभक्ति और उत्साह के वातावरण में ध्वजारोहण एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में तिरंगे के साथ राष्ट्रभक्ति का माहौल नजर आया। कार्यक्रम में संस्था पदाधिकारियों, विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समस्त स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष रविशंकर अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए श्री अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत आजादी के 100 वर्ष पूरे करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में देश की स्वतंत्रता के स्वर्णिम इतिहास के और गौरवशाली अध्याय देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद बीते 80 वर्षों में भारत ने अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए विज्ञान, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, कृषि, उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को नमन करते हुए विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं उपस्थितजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। संस्था पदाधिकारी एवं गणमान्यजन रहे मौजूद समारोह में संस्था के कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, सचिव प्रतीक अग्रवाल, पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. राधा मोहन अग्रवाल, पूर्व सचिव सुरेश चंद्र अग्रवाल सहित कार्यकारिणी सदस्य लखन अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, डॉ. पराग नायक, दिनेश कुमार अग्रवाल एवं श्री शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं संपूर्ण स्टाफ ने समारोह में सहभागिता की। कार्यक्रम का सफल संचालन तनवीर खान एवं श्रीमती ममता कुशवाहा द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सनफ्लावर स्कूल के नृत्य दल ने पाया दूसरा स्थान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई ग्राउंड, मिडिल स्कूल मैदान पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सनफ्लावर इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार नृत्य प्रस्तुति दी। विद्यालय के नृत्य दल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। नृत्य दल की इस उपलब्धि में श्रीमती मनीषा जैन ने इंचार्ज के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि सुश्री निकिता राजपूत ने विद्यार्थियों को नृत्य का मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति को दर्शकों ने सराहा और विद्यालय को यह उपलब्धि हासिल हुई। नृत्य दल के द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर संस्था अध्यक्ष रविशंकर अग्रवाल ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से विद्यार्थी हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। पदाधिकारियों ने दी बधाई विद्यालय की इस उपलब्धि पर समिति के समस्त पदाधिकारियों ने नृत्य दल के विद्यार्थियों, कार्यक्रम की तैयारी में सहयोग करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं संपूर्ण स्टाफ को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती भुवनेश्वरी पांडे ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नृत्य दल एवं मार्गदर्शक शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेना उनके व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने में भी सहायक है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। आभार के साथ राष्ट्रगान से हुआ समापन कार्यक्रम के अंत में अंकित सिंह बछोतिया ने आभार प्रदर्शन किया। उन्होंने समारोह को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, संस्था पदाधिकारियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन हुआ। विद्यालय परिसर में पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना देखने को मिली।
Harda, Harda | Aug 16, 2026