जनगणना कार्य निदेशालय, मध्यप्रदेश में निदेशक महोदय श्री संजीव श्रीवास्तव, IAS द्वारा दिनांक 18 सितंबर 2026 को मध्यप्रदेश राज्य के समस्त जिलों के जिला जनगणना अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की गई।
इस समीक्षा बैठक में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु आगामी योजनाओं एवं दिशा-निर्देशों, प्रथम चरण के सफल संचालन के उपरांत मानदेय के भुगतान की वस्तुस्थिति तथा जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) के कार्य की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर निदेशक महोदय द्वारा जनगणना-2027 के आगामी कार्यों की तैयारियों एवं जिला स्तर पर किए जाने वाले कार्यों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। @censusindia2027 @hmoindia @pibbhopal #census2027 #dcomp #censusindia
12.9k views | Madhya Pradesh, India | Sep 19, 2026