मानपुर: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथी महोत्सव का दूसरा दिन बारिश से सराबोर, कैम्प हाथियों ने की मस्ती
Manpur, Umaria | Sep 25, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर बफ़र परिक्षेत्र अंतर्गत परासी गेट के समीप आयोजित किये जा रहे हाथी महोत्सव सह हाथी पुनर्यौवनीकरण कैम्प के दूसरे दिन बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व के समस्त सम्मिलित कैम्प हाथियों ने खूब मस्ती की। हाथी परिवार में 80 वर्षीय गौतम हाथी से लेकर नन्हे हाथी कृष्णा तक सभी ने एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताया।