झालरापाटन: द्वारकाधीश मंदिर में झूला महोत्सव, हरियाली अमावस पर हरि घटा में हुए विशेष दर्शन
झालरापाटन के द्वारिकाधीश मंदिर में श्रावण मास के पावन पर्व पर झूला महोत्सव चल रहा है। द्वारिकाधीश पुष्टि भक्ति सत्संग समिति और देवस्थान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यह महोत्सव 31 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में, हरियाली अमावस के पावन पर्व पर बुधवार रात भगवान द्वारकाधीश के विशेष 'हरि घटा' में दर्शन हुए।