कैराना: कांधला पुलिस ने सुन्ना गांव निवासी आरोपी को चाकू के साथ किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
Kairana, Shamli | Sep 29, 2026 कांधला थाने पर तैनात उपनिरीक्षक अमरदीप पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक को शक के आधार पर पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जितेंद्र उर्फ टोटा निवासी गांव सुन्ना बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।