🕉️ नारघाट काली मंदिर में मां काली का दिव्य श्रृंगार, दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब
मिर्जापुर। नगर के नारघाट स्थित प्रसिद्ध मां काली मंदिर में शुक्रवार को मां काली का भव्य एवं दिव्य श्रृंगार किया गया। मां के अलौकिक स्वरूप के दर्शन के लिए मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
मंदिर के मुख्य पुजारी बलराम गोस्वामी ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां काली का आकर्षक श्रृंगार किया। इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना एवं मां की आरती संपन्न हुई। आरती के पश्चात भक्तों के दर्शन के लिए मां काली का कपाट खोल दिया गया।
कपाट खुलते ही भक्तों ने ‘जय मां काली’ के जयकारों के साथ मां के दिव्य स्वरूप का दर्शन किया और सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
#TodayMirzapur #Mirzapur #मां_काली #नारघाट #काली_मंदिर #मिर्जापुर #दिव्य_श्रृंगार #जय_मां_काली
Mirzapur, Mirzapur | Aug 28, 2026