देवरिया: दुर्गा पूजा पंडालों और मेला क्षेत्रों का एसपी ने किया निरीक्षण
🔴 देवरिया। शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने रामपुर कारखाना क्षेत्र के दुर्गा पूजा पंडालों और मेला स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
👉 सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश: ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता और मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
👉 भीड़ प्रबंधन पर जोर: पंडालों और मेला क्षेत्रों में भीड़ नियंत्रित करने तथा आवागमन सुचारु रखने को कहा।
👉 संदिग्ध गतिविधियों पर नजर: संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।
👉 महिला सुरक्षा प्राथमिकता: एंटी रोमियो टीम को सक्रिय रखते हुए महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
👉 पुलिस की अपील: पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं। अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
Deoria, Deoria | Oct 16, 2026