छतरपुर नगर: तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, तीन गंभीर घायल,जिला अस्पताल में भर्ती।
छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के महाराजपुर बस स्टैंड से ग्राम पुर जा रहा एक ई-रिक्शा आज 12 अगस्त दोपहर करीब 3:00 बजे महाराजपुर और पुर के बीच स्थित मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान उमा रैकवार , पति राहुल रैकवार, राहुल रैकवार और बाबूलाल अहिरवार निवासी ग्राम पुर के रूप में हुई है।