महाराजगंज: मुडियाडीह आश्रम के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम
12 अगस्त बुधवार की रात्रि 9:00 बजे के आसपास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई परिजनों ने बाइक सवाद अधेड़ व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लग रही है।