डलमऊ: किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने बीडीओ डलमऊ को सौंपा ज्ञापन
किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने खंड विकास अधिकारी डलमऊ को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने बताया कि अन्ना जानवरों के कारण किसानों की फसलें लगातार नष्ट हो रही हैं, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने आवारा पशुओं की समस्या से जल्द निजात दिलाने की मांग की।