शिवपुरी: सुरवाया पुलिस ने हत्या के 6 साल से फरार 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना पुलिस ने हत्या के मामले में छह साल से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी दीवान सिंह गुर्जर और रामहेत गुर्जर निवासी झाऊ थाना भितरवार, पर 3-3 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय शिवपुरी में पेश किया। कार्रवाई एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश और वरिष्ठ अधिकारियों के