दतिया नगर: दतिया में 9 घंटे में 44.8मीमी बारिश दर्ज
दतिया में रविवार दोपहर बाद से बारिश का दौर जारी है। कभी रिमझिम तो कभी मध्यम बारिश हुई। शाम तक रिमझिम बारिश होती रही। मौसम के आंकड़ों के अनुसार सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक 44.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा। सुबह सापेक्ष आर्द्रता 92% और शाम को 98% दर्ज की गई।