ऊंचाहार: बीकरगढ़ गाँव में युवक द्वारा आत्महत्या का मामला, एएसपी आलोक सिंह ने दिया बयान
ऊँचाहार क्षेत्र के बीकरगढ़ गाँव में बुधवार को गाँव निवासी राजू यादव ने आत्महत्या कर ली थी, परिजनों का आरोप है कि, पुलिस द्वारा प्रताड़ित किये जाने की वजह से राजू ने ऐसा कदम उठाया है।मामले में गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने बयान देते हुए बताया कि, बसवई गाँव के राजकुमार समेत आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित का मामला दर्ज किया गया है