छात्र के साथ छेड़खानी करने के आरोप में गुरुजी की धुनाई हंगामे के बाद पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार
#नवादा #NawadaNewsTak #sonusinghjournalist
नवादा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय आनंदपुरा में आठवीं कक्षा की छात्राओं ने प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी और गलत नीयत से छूने का आरोप लगाया है। आरोप सामने आने के बाद स्कूल परिसर में जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक को कार्यालय में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकालकर थाने ले गई। छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है।