Public App Logo
मसूरी में 22 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद मसूरी-देहरादून मार्ग पर मैगी प्वाइंट के पास लोडर जीप की बॉडी से 22 वर्षीय युवक मनीष का शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरादून कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक के गले में पतली प्लास्टिक की रस्सी बंधी मिली है। फिलहाल मौत के कारणों की जांच जारी है। #Mussoorie #MussoorieNews #Dehradun #UttarakhandNews #BreakingNews CrimeNews MussoorieDehradun Uttarakhand - Dehradun News