कोईलवर: कोईलवर नगर पंचायत में आन-बान के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शनिवार को कोईलवर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आन-बान और शान के साथ झंडोत्तोलन किया गया। सुबह 8 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष सरताज आलम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। झंडोत्तोलन के बाद राष्ट्रगान गाया गया और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया गया। इस दौरान नगर पंचायत सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।