सिरसागंज: नगर के सुमंगलम में हरियाली तीज का रंग, महिलाओं ने जमकर मचाया धमाल, नारी शक्ति का हुआ सम्मान
हरियाली तीज के पावन पर्व पर सिरसागंज नगर में गुरुवार को उत्सव और उमंग का खास नजारा देखने को मिला। इटावा रोड स्थित सुमंगल परिसर में माथुर वैश्य महिला मंडल के तत्वावधान में हरियाली तीज महोत्सव एवं नारी शक्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने मेहंदी, रंगोली और सलाद सज्जा जैसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।