पहाड़ी: पहाड़ी में वांछित साइबर अपराधी को पुलिस ने किया डिटेन, रोहतक पुलिस को सौंपा
पहाड़ी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साइबर अपराध के मामले में वांछित आरोपी आसिफ पुत्र फज्जर, जाति मेव निवासी गांधानेर, थाना पहाड़ी, जिला डीग को डिटेन किया। पुलिस ने आरोपी को साइबर क्राइम रोहतक पुलिस की सूचना पर पकड़ा। पूछताछ व आवश्यक कार्रवाई के लिए आरोपी को साइबर क्राइम रोहतक पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। रविवार रात 8 बजे कार्रवाई की मिली जानकारी।