चायल: नेवादा में किसानों ने निकाली ट्रैक्टर तिरंगा रैली, गूंजा देशभक्ति का संदेश
कौशाम्बी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे विकासखंड नेवादा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की ओर से ट्रैक्टर तिरंगा रैली निकाली गई। जिला अध्यक्ष चंदू तिवारी के नेतृत्व में निकली रैली में सैकड़ों किसान ट्रैक्टरों के साथ शामिल हुए और रैली को सफल बनाया।