हिसुआ: तुंगी में पिकअप की चपेट में आई बुजुर्ग महिला की मौत, सड़क जाम
Hisua, Nawada | Aug 13, 2026 नवादा-गया मार्ग पर तुंगी गांव के समीप तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से 55 वर्षीय विद्या देवी की मौत हो गई। मृतका हिसुआ प्रखंड के लटवर गांव निवासी थीं। बताया गया कि वह बाजार सामान खरीदने जा रही थीं, तभी हादसा हो गया। घटना के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया, लेकिन नवादा पुलिस की सूचना पर गया पुलिस ने वजीरगंज में वाहन को पकड़ लिया। हादसे स