अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर ग्राम कंतेली (बेमेतरा) स्थित वृद्धाश्रम में गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल जी ने सभी बुजुर्गों को शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया और उनका स्नेह-आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर वृद्धजनों को वस्त्र, अन्न एवं फल वितरित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम में साजा विधायक श्री ईश्वर साहू जी, कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
#SevaSankalpAbhiyan #JanSeva #वृद्धजनसम्मान
#सेवा_संकल्प_अभियान #JanBhagidari
21 views | Raipur, Chhattisgarh | Oct 2, 2026