सहावर: अमांपुर विकास खंड कार्यालय से निकाली गई तिरंगा यात्रा
कासगंज। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को अमांपुर कस्बे में विकास खंड कमियों ने उत्साह के साथ तिरंगा बाइक यात्रा निकाली। इस दौरान लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर घरों व प्रतिष्ठानों में तिरंगा लगाने और इसके सम्मान की अपील की,पूरा मामला आज बुधवार समय करीब 11 बजे का है।