खातेगांव: खातेगांव में दूध उत्पादकों ने कीमत बढ़ाने की मांग पर हड़ताल शुरू की, रविवार से सभी डेयरियां 3 दिन के लिए बंद
रविवार शाम 5:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार खातेगांव क्षेत्र में दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर दुग्ध उत्पादकों ने रविवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। आंदोलन के समर्थन में क्षेत्र की सभी डेयरियां भी बंद रही। दुग्ध उत्पादकों का कहना है कि पशु आहार, खली, काकड़ा और चारे की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से पशुपालन की लागत बढ़ गई है।