सदर: प्रयागराज में एटीएम फ्रॉड करने वाला शातिर गिरफ्तार, 28 एटीएम कार्ड और कार की बरामदगी
Sadar, Allahabad | Aug 13, 2026
थाना सिविल लाइन्स पुलिस ने एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 28 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड, नकदी निकालने वाली मशीनों में लगाने वाली प्लास्टिक की दफ्तियां और घटना में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन बरामद किया है।