Public App Logo
105 बोतल विदेशी शराब बरामद, तीन आरोपियों गिरफ्तार पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र में शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 105 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। बरामद शराब की प्रत्येक बोतल 750 एमएल की बताई गई है। इस तरह कुल करीब 78.75 लीटर शराब बरामद होने की जानकारी सामने आई है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 78 हजार 750 रुपये बताई गई है।।।।।।। #motiharinews #amiteshkumar #motiharinewsupdate #Todays_24_Crime_News #motiharpolice - Patna Rural News