बीना: शर्मा कॉलोनी से मोबाइल की ज़िद पर भागा 11 साल का बच्चा, पुलिस ने 3 घंटे में खोज निकाला
Bina, Sagar | Sep 30, 2026 29 सितंबर की शाम शर्मा कॉलोनी क्ष निवासी रामराज चिढ़ार का 11 वर्षीय बेटा सिद्धार्थ मोबाइल न मिलने से नाराज होकर चुपचाप घर से निकल गया। रात 7 बजे तक जब बच्चा नहीं लौटा तो दादा और मां चिंता में परेशान हो उठे।इसी दौरान बीना पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी को बच्चा खुरई की ओर अकेले रोते हुए जाता मिला। नाम पूछने पर वह कुछ बता नहीं पा रहा था।