बथनाहा: सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क सिरसिया नरहा-महुआवा-हरिवेला R.E.O. सड़क की हालत नारकीय
बथनाहा प्रखंड क्षेत्र की सिरसिया नरहा-महुआवा-हरिवेला R.E.O. सड़क इन दिनों बदहाली की मार झेल रही है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।