गड़हनी: गड़हनी में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, विधायक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल
देश के मान सम्मान को लेकर बुधवार को गड़हनी के भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में अभियांव विधायक, प्रखंड प्रमुख बिनोद सिंह, बीडीओ, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुमार अरबिंद सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। ये तिरंगा यात्रा प्रखंड मुख्यालय से निकलकर गोला बाजार, सब्जी बाजार होते हुए आर डी एम हाई स्कूल तक पहुंचा। सभी लोग अपने हाथों में तिरंगा लिए थे।