शामली: मन्नत पूरी होने पर प्रेमी-प्रेमिका बने शिवभक्त, साथ लेकर आए पैदल कांवड़
Shamli, Shamli | Aug 6, 2026 कहते हैं कि सच्चे प्रेम और सच्ची भक्ति में अटूट विश्वास सबसे बड़ी ताकत होता है। सावन के पावन महीने में हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लाखों शिवभक्त अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। इसी बीच गुरूवार दोपहर 3:00 बजे शामली में एक ऐसी जोड़ी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जिसकी प्रेम कहानी भगवान भोलेनाथ की आस्था से जुड़ी है.