बहराइच: चिलवरिया बाजार में मजदूरी से इनकार पर श्रमिक की पिटाई के बाद मौत, पुलिस ने 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
कोतवाली देहात पुलिस में गैर इरादतन हत्या मामले के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक ने रविवार को बताया कि दोनों अभियुक्त गैर इरादतन हत्या मामले में वांछित थे। बता दें की एक दैनिक श्रमिक ने मजदूरी से इनकार किया था जिसके बाद उसकी एक बाद में ले जाकर लाठी डंडों से पिटाई की गई थी जिसमें उसकी मृत्यु हो गई थी।