कोंडागांव: केशकाल में निकली तिरंगा यात्रा फरसगांव पहुँची, नगरवासियों ने किया स्वागत, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को विधायक नीलकंठ टेकाम के नेतृत्व में केशकाल से लंजोड़ा तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। दोपहर करीब 1 बजे यात्रा के फरसगांव पहुंचने पर नगरवासियों ने बस स्टैंड में स्वागत किया। यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिक, युवा और क्षेत्रवासी तिरंगा लेकर शामिल हुए। भारत माता के जयघोष और देशभक्ति के नारों से पूरा मार्ग गूंज उठा।