सलखुआ में SIR के विरोध में महागठबंधन का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी
सलखुआ, सहरसा: प्रखंड मुख्यालय सलखुआ में महागठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने SIR (Special Intensive Revision) के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए SIR प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों से इस्तीफे की मांग भी उठाई।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनका विरोध SIR प्रक्रिया को लेकर है और वे देश में संविधान एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के पक्ष में हैं। इस दौरान भारत के संविधान और लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखने का संकल्प लिया गया। प्रदर्शन में महागठबंधन से जुड़े विभिन्न दलों के स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#Saharsa #Salkhua #SIR #BiharPolitics #Mahagathbandhan #GyaneshKumar #TejashwiYadav #MukeshSahani #VIP #BiharNews #कोसीसमाचार