कांके: रिम्स में अराजपत्रित कर्मचारी संघ ने पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने सहित अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया
Kanke, Ranchi | Sep 29, 2026 रिम्स में अराजपत्रित कर्मचारी संघ ने मंगलवार दोपहर करीब एक बजे पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नियुक्ति, पदोन्नति और सेवा शर्तों से संबंधित नियमावली बनाने की भी मांग की। वहीं इस मौके पर रिम्स प्रशासन ने कर्मचारियों से बातचीत कर 31 अक्टूबर तक का समय मांगा।