रंगरा चौक: इस्माईलपुर में गंगा चेतावनी स्तर से महज 2 सेंटीमीटर नीचे
इस्माईलपुर-बिंदटोली में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में जलस्तर 15 सेंटीमीटर बढ़ा। स्पर संख्या-7 पर गंगा चेतावनी स्तर से महज 2 सेंटीमीटर नीचे है। राघोपुर में 23 और मदरौनी में कोसी का जलस्तर 10 सेंटीमीटर बढ़ा। विभाग के ईई गौतम कुमार ने बताया कि सभी तटबंधों पर निगरानी जारी है और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।