झाँसी में भव्य तिरंगा यात्रा
हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज झाँसी महानगर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह और जिला संयोजक तिरंगा यात्रा एवं भाजपा नेता अमित साहू सैकड़ों युवा साथियों के साथ शामिल हुए।
हाथों में तिरंगा और देशभक्ति के नारों के साथ पूरा झाँसी महानगर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा के जरिए देश की एकता, अखंडता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया गया।
Jhansi, Jhansi | Aug 13, 2026