सिवनी: सिवनी में खदान से पहले नदी में अवैध रेत खनन, ग्रामीणों ने पकड़ी जेसीबी, जब्ती न होने पर उठे सवाल
Seoni, Seoni | Oct 1, 2026 सिवनी के केवलारी तहसील के ऊगली क्षेत्र के खुरसुरा में रेत खदान शुरू होने से एक दिन पहले नदी से रेत निकासी का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने मौके से जेसीबी पकड़ी और खनिज विभाग को सूचना दी। अधिकारियों ने पंचनामा बनाया, लेकिन जेसीबी जब्त नहीं की। इस कार्रवाई के दौरान का वीडियो गुरुवार को वायरल हो रहा है। वही JCB जब्त न होने पर ग्रामीणों ने कार्रवाई पर सवाल उठाये है।