🚨 पॉक्सो एक्ट के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
हरदोई | थाना लोनार
थाना लोनार पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहे एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 185/2026 धारा 74 बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मामले में धारा 65(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सौरभ वर्मा पुत्र अशोक, निवासी ग्राम चेतापुर्वा, थाना सुरसा, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
📍 थाना लोनार पुलिस की कार्रवाई
#Hardoi #HardoiPolice #LONAR #POCSOAct #PoliceAction #DigitalKhabar #जनहुंकारन्यूज़ #हरदोई #BreakingNews
Bilgram, Hardoi | Aug 14, 2026